व्यंग्यम् जबलपुर की मासिक व्यंग्य गोष्ठी सम्पन्न

Join Us

जबलपुर। संस्कारधानी में व्यंग्य में रुचि रखने वाले शहर के लब्धप्रतिष्ठ व्यंग्यकारों की उपस्थिति में व्यंग्यम् जबलपुर द्वारा मासिक व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की शुरूआत व्यंग्यकार रमाकांत ताम्रकार ने व्यंग्य गोष्ठी के संस्थापक स्व. जय प्रकाश पांडे के स्मरण से की। व्यंग्य पाठ की मासिक गोष्ठी में उपस्थित राकेश सोहम बिन डाटा सब सून, प्रतुल श्रीवास्तव ज्योतिषाचार्यों की कैद में गृह नक्षत्र, निरंजन द्विवेदी ‘वत्स’ जी ने व्यंग्य जमीर और उसूल बेचते हैं, विजय नेमा ‘अनुज’ ने पराजय, आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’ ने विद्या वकील, अभिमन्यु जैन ने खोटी नीयत, विनोद खंडालकर ने रंगों में छिपा अंधविश्वास, यशोवर्धन पाठक ने बस एक मिनट में, सुरेश ‘विचित्र’ ने सब कुछ ठीक ठाक है, रमाकांत ताम्रकार ने देवदूत तथा कार्यक्रम के यशस्वी अध्यक्ष डॉ. कुंदन सिंह परिहार ने गुस्ताख हँसी नामक व्यंग्यों का पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार सुरेश विचित्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध कथाकर एवं व्यंग्यकार प्रो. कुंदन सिंह परिहार ने की तथा आभार प्रतुल श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।

Previous article71वीं राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता नगर के जॉयदेव व शुभम को स्वर्ण नितिन व प्रशांत को क्रमशः रजत व कांस्य पदक
Next articleहनुमान मंदिर रामपुर में हुआ सुंदर कांड व भंडारा