जबलपुर। बेंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय अमेच्योर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण 1 रजत व 1 कांस्य पदक अर्जित कर कीर्तिमान बनाया है, जहां प्रदेश के बाडी बिल्डर जॉयदेव राय ने भारत श्री खिताब प्रतियोगिता के अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, तो वहीं भारत उदय खिताब स्पर्धा में शुभम नामदेव ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में नितिन पटेल एवं प्रशान्त लोधी ने क्रमश रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया भारत श्री प्रतियोगिता के वर्ग में महेन्द्र पटेल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर देश व नगर को गौरवान्वित किया। प्रदेश संघ के मीडिया प्रभारी शकील अनवर की विज्ञप्ति के अनुसार नायडू व्यायाम शाला व प्रदेश संघ के वरिष्ठ सदस्य लखन लाल नायक ने विजेता बाडी बिल्डरों को प्रोत्साहन स्वरूप 2100/- रू. की नगद राशि देकर सम्मानित किया। प्रदेश की इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष सुमित कालीया, महासचिव राकेश तिवारी, बी.के. पाठक, सौरभ नाटी शर्मा, अशोक कपूर, जी. एस. चौहान, सचिन यादव, शकील अनवर, सपन राय, रोहित तिवारी हीरा, मुईन सिद्दीकी, इन्दरपाल सिंह गोगी, राजेश राठौर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अमित सोनकर, शादाब अंसारी, आनंद तिवारी, दीनू स्वामी, गोल्डी अब्बासी, नीतेश थापा, रॉक्सन सिंह, नरेन्द्र तिवारी, अमित अवस्थी, आसिफ अली आदि ने हर्ष व्यक्त शुभकामनाऐं दी हैं।








