स्मारिका का विमोचन
जबलपुर।जागरण साहित्य समिति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में उनके परिजनों के सम्मान समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती संग्रहालय कलावीथिका में सम्पन्न हुआ।जिसमें निकटवर्ती क्षेत्रों बरेला,पड़वार,बघराजी,
पाटन , सिहोरा आदि से पधारे स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की उपथिति रही। समारोह में 350 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित स्मारिका का विमोचन एवं 100 से अधिक सेनानी परिवारों को मोती माला, तिरंगा एवं स्मारिका भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अशोक कुमार तिवारी (सागर) थे।
अध्यक्षता नित्य निरंजन खम्परिया पूर्व विधायक ने की। सारस्वत अतिथि डॉ.शिवकुमार सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.जे.के.गुजराल, महेश मानव बरेला ,प्रतुल श्रीवास्तव एवं इंदिरा पाठक तिवारी थी।समारोह की संयोजना सुभाष शलभ ने की।
वरिष्ठ साहित्यकार मोहन शशि ने वीर रस की कविता प्रस्तुत करके शहीदों को नमन किया।वक्ताओं ने कहा कि हर नागरिक सीमा पर जाकर युद्ध में सहभागी नही हो सकता ।अतः हमारा दायित्व है कि हम श्रेष्ठ नागरिक के कर्तव्य का निर्वाह करते हुए देश के विकास में सहभागी बनें।
कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण।आभार संतोष नेमा ने किया।इस
अवसर पर श्री सुनील तोमर, सुशील श्रीवास्तव, डॉ.मुकुल तिवारी डॉ.एस.एस.सिद्धे, संदीप जैन, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उक्त अवसर पर श्रीमती अर्चना गोस्वामी
डॉ.अनिल कुमार कोरी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए एवं सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा द्वारा की गई।








