भोपाल (आरएनएस)। आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल एवं रीवा जॉन के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया जी व्यक्तिगत दौरे पर सागर आगमन हुआ.. आज सागर पहुंचने के उपरांत श्रीमती रानी अग्रवाल, एवं संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी. डीके सिंह के साथ प्रदेश सचिव इंद्र विक्रम सिंह की पत्नी के निधन पर उनके निवास मकरोनिया पहुँचकर शोक संवेदना प्रकट किया.. आज के इस शोक संवेदना कार्यक्रम में श्रीमती रानी अग्रवाल ने प्रदेश सचिव इंद्र विक्रम सिंह के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं कामना की भगवान परिवार को इस दुख की घड़ी से उबारने में सहयोग करें.. प्रदेश संगठन मंत्री ने इस दुखी की घड़ी में कहां की आम आदमी पार्टी और पूरा परिवार एवं विक्रम सिंह के साथ खड़ा है आम आदमी पार्टी सागर जिला अध्यक्ष डीके सिंह ने प्रदेश सचिव इंद्र विक्रम सिंह एवं उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की आज के इस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल के व्यक्तिगत दौरे के दौरान सागर जिला अध्यक्ष डीके सिंह, प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी रामदास राज, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज,जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री, बबलू चौधरी उपस्थित होकर शोक संवेदना प्रकट की एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।








