किसान व समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर किया लकड़ी का हल भेट
साफा बांधकर एंव पुष्पमाला पहना कर किया सम्मान
सीहोर। सीहोर के ग्रामीण किसानों ने भोपाल पहुंचकर पीएच विभाग के चीफ इंजीनियर के.के. सोनगरिया के सेवा निवृत्त होने पर लकड़ी का हल भेंट कर साफा बांधकर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में किसानों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर श्री मेवाड़ा ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के प्रमुख अभियंता श्री सोनगरिया द्वारा ग्रामीण जनता को जल संकट दूर करने हेतु कई प्रयास किए गए हैं। अनेकों गांवों में नलकूप खनन कराकर पानी की समस्या का निराकरण किया। विगत दिनों सीहोर के किसानों द्वारा भोपाल पहुंचकर गांव में पानी की समस्या हल करने की मांग की थी। सोनगरिया द्वारा तत्काल गांव में जल संकट दूर करने हेतु बोर खनन कराए गए। जिन बोरों में भरपूर पानी भी मिला। श्री सोनगरिया से जब भी कोई मिलने गये उन्होने तत्काल उनकी समस्या का निराकरण किया। श्री सोनगरिया के विदाई समारोह में सीहोर से ग्राम रामाखेड़ी से मोतीलाल मेवाड़ा, मांगीलाल मेवाड़ा, प्रेम मेवाड़ा, ग्राम कुलासखुर्द से पूर्व सरपंच रमेश वर्मा, ग्राम चंदेरी से किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में पीएचई विभाग के प्रमुख अभियंता का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका विदाई दी। ग्रामीण किसानों द्वारा उनका फूल-मालाओं, साफा बांधकर एवं लकड़ी का हल भेट कर स्वागत किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के उप सचिव अनुराग श्रीवास्तव, अपर सचिव शैलेंद्र जैन, राजेश शाक्यवार, अधीक्षण यंत्री अनुराग श्रीवास्तव, अधीक्षक यंत्री भोपाल सुनील चौबे, राष्ट्रीय जल विषयक पंकज विजयवर्गीय, कार्यपालन यंत्री आलोक अग्रवाल, अधीक्षण यंत्री नरेंद्र सिंह चौहान सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने उनके विदाई समारोह में उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी अधिकारियों ने मेवाड़ा आश्वासन भी दिया कि हम सब आपके गांव आएंगे और सभी ग्रामीण जनता से मिलेगें।








