अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हर्षोल्लास से मनायी गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जंयती

Join Us

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीहोर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जंयती हर्षाउल्लास पूर्वक मनायी गई ।
इस अवसर पर कृष्णा सेलिब्रेसन गार्डन चाणक्यपुरी से कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. संतोष सिंह भदौरिया प्राध्यापक शा. महाविद्यालय मंडीदीप, विशेष अतिथि डॅा. श्रीमति संजूष सिंह भदौरिया, डॅा. बलबीर सिंह तोमर इतिहासज्ञ, इश्वर सिंह चौहान अध्यक्ष करणी सेना, डॅा. एस. एस. तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एम. एस. राठौड़ सम्भाग अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल के चित्र पर माल्यर्पण किया। महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. गणेश सिंह चौहान द्वारा अतिथियो का स्वागत पुण्य मालाओ एवं शब्दो द्वारा स्वागत भाषण का वाचन किया। भाषण एव निबंध सतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग ही में 20 बालक, बालिकाओ ने भाग लिया। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन, उनकी युध्दनीति, उसके पश्चात भारतीय युध्दनीति पर उसके प्रभाव को बताया। मुख्य अतिथि डॅा. संतोष सिंह भदोरिया प्राध्यपाक शा. भोज महाविद्यालय मंडीदीप ने अपने उदबोधन में शिक्षा और संस्कारों में समन्वय बानने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा एक सामाजिक व्यक्तियों को अपना सुधार करते हुए समाज में परिवर्तन करने का प्रयास करना चाहिए। बालक बालिकाओं की प्रस्तुति पर उनकी सराहना करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप ग्यारह हजार रूपेय देने की घोषणा कि विशेष अतिथि डॅा. संजूष सिंह भदोरिया प्राचार्य विधि महाविधालय भोपाल ने नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि नारी शिक्षित होगी तो वह दो परिवारों को शिक्षित होगी तो वह दो परिवारो को शिक्षित करेगी और आर्थिक रूप से सक्षम होगी जिससे भनिष्य में दहेज जैसी सामाजिक बुराईयों में कमी आयेगी। विशेष अतिथि इश्वर सिंह चौहन, डॉ. एम.एस. तोमर ने भी सभा को सम्बोधित किया। अध्यक्ष डॉ. एम.एस. राठौड़ ने क्षत्रिय महासभा की गतिविधियो का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जीतेन्द्र सिंह राठौड, धीरेन्द्र सिंह राजावत, मुकेश दरबार, शैलेन्द्र सिंह चन्देल, महेन्द्र सिंह चौहन, शिव शंकर सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, आर. एस. चौहान, लखन सिंह गौर, राजेन्द्र सिंह सिकरवार, अजय सिंह पंवार, इन्द्रपाल सिंह, गजराज सिंह, विजय सिंह तोमर अजीत सिंदल, कृष्णपाल सिंह सेंगर, चन्दन सिंह सिसौदिया, सियाराम सिंह गौतम, देवेन्द्र सिंह चौहान, के. वी.एस. चौहान, शिवनाथ सिंह जादोन आंनद सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह, विनय सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, जीतेन्द्र सिंह प्रताप सिंह राजपूत एवं करणी सेन के लगभाग 50-60 युवा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लखन सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र सिंह चन्देल ने किया।

Previous articleआनलाइन शिव महापुराण का आयोजन, समिति ने की आन लाइन कथा श्रवण करने की अपील
Next articleपीएच विभाग के चीफ इंजीनियर के.के. सोनगरिया के  सेवा निवृत्त होने पर