नर्मदापुरम- इटारसी बनेगा नगर निगम विकास प्राधिकरण

Join Us

विधायक डॉ शर्मा की मांग पर नर्मदापुरम इटारसी को मिलाकर नगर निगम विकास प्राधिकरण बनाने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग को भेजा डॉ शर्मा का प्रस्ताव

नर्मदापुरम। इटारसी। भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर 19 मई 2025 को नर्मदापुरम के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर नर्मदापुरम एवं इटारसी को मिलाकर नगर निगम अथवा विकास प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव सौपा था।

जिस पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त प्रस्ताव को प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग को कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया है।

विधायक डॉ शर्मा के प्रस्ताव के अनुसार इटारसी नर्मदापुरम एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो नगर पालिकाएं एवं एक जनपद पंचायत कार्य करती है तीन इकाइयां होने के कारण विकास के कार्यों पर गहरा असर पड़ता है।

वहीं इन क्षेत्रो को मिलकर यदि नगर निगम या विकास प्राधिकरण बना दिया जाएं तो एकीकृत प्रशासनिक इकाई होने से दोनों शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र का विकास संतुलित तरीके से हो सकेगा और क्षेत्रवासियों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।

Previous articleगुरु अर्जनदेव जी के शहीदी दिवस पर चड्ढा परिवार की गई छबील सेवा
Next articleसहायक प्राध्यापक हिंदी के पद पर चयनित हुए देवांश और काजल