नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के हिंदी विभाग से दो विद्यार्थी देवांश बैरागी और कुमारी काजल बाथरे सहायक प्राध्यापक हिंदी के पद पर चयनित हुए हैं। देवांश बैरागी वर्तमान में हिंदी विभाग के जेआरएफ छात्रवृत्ति प्राप्त शोधार्थी हैं और राजस्थान के प्रख्यात कवि बलवीर सिंह करुण के काव्य पर डॉ कृष्णगोपाल मिश्र के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। काजल बाथरे ने वर्ष 2019 में हिंदी विभाग से एमए परीक्षा उत्तीर्ण करके नेट की परीक्षा पास की और अब लोकसेवा आयोग से चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस अपूर्व सफलता के लिए प्राचार्य डॉ आरके चौकसे हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ कृष्णगोपाल मिश्र डॉ कमल वाधवा डॉ आलोक मित्रा डॉ संतोष अहिरवार डॉ धर्मेंद्र कोरी डॉ अंजना यादव डॉ शोभा बिसेन डॉ उमेश सेन सहित महाविद्यालय परिवार ने दोनों चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की।






