नर्मदापुरम। शुक्रवार को पांचवी पातशाही श्री गुरु अर्जनदेव जी के शहीदी पूरव पर हर साल की तरह चड्ढा परिवार ने सातरास्ता पर छबील सेवा लगाई और सभी को ठंडा शर्बत पिलाकर सेवा की। राजपाल चड्ढा ने बताया कि ये सेवा निरंतर 22 वर्षो से परिवार द्वारा सातरास्ता पर की जा रही है। डॉ राजपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि अमृतसर गोल्डन टेंपल के मुख्य नक्स कार पंचम गुरु ही थे और उनको मुसलमानों ने जलते तेल की कढ़ाई में डाला गया गर्म तवे पर रखा गया और भी भयानक यातना दी गई फिर भी उन्होंने धर्म नही छोडा और अपना बलीदान दे दिया ऐसे गुरु को नमन करते हुए सभी को आज के दिन शर्बत की सेवा की जाती है।






