राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की बैठक हुई

Join Us

मूंग खरीदी के पंजीयन शुरू करने सहित अन्य मांगों पर किया विचार

नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ नर्मदापुरम ने शुक्रवार को जिला बैठक मंडी प्रांगण में की। एवं ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गीष्मकालीन मूँग खरीदी मूंग के पंजीयन एमपी किसान ऐप से हो इटारसी मंडी प्रांगण में किसानों को शौचालय एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जाए। डू.डू गांव स्वीकृत 132 केवी वितरण केंद्र के लिए भूमि का आवंटन आगामी खरीफ सीजन की बनी के लिए नजदीकी सहकारी समितियां के माध्यम से रासायनिक खाद का वितरण किया जाए। ग्राम ननपा से कुल्हड़ा मार्ग मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अंतर्गत बनाया गया था जो कि वर्तमान में चलने लायक नहीं है इसकी मरम्मत की जाए। जिसमें जिला अध्यक्ष राकेश गौर जिला युवा सेना प्रमुख दिनेश मीणा गणेश गौर संतोष रघुवंशी राजेंद्र गौर विजय मालवीय सिद्धार्थ रघुवंशी अंकित गौर नितेश रघुवंशी कुनाल गौर संस्कार गौर शामिल रहे।

Previous articleकृषि उपज मंडी में 45 लायसेंसधारियों को 30 वर्ष की अवधि के लिए पुन: दिए गए लायसेंस
Next articleगुरु अर्जनदेव जी के शहीदी दिवस पर चड्ढा परिवार की गई छबील सेवा