नर्मदापुरम। कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में शुक्रवार को फल सब्जी मंडी के 45 अनुज्ञप्तिधारियों को नवीन/ नवीनीकृत की गई अनुज्ञप्तियाें का वितरण किया गया। मंडी सचिव बील त्यागी के द्वारा बताया गया कि अनुज्ञप्तियां जारी दिनांक से 30 वर्ष तक प्रभावशील रहेगी। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष पियूष शर्मा, मंडी सचिव बीएल त्यागी, सब्जी मंंडी के अध्यक्ष अमीन राइन के साथ ही मंडी के कर्मचारी, व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे।






