नर्मदापुरम/ मूंग की फसल पक कर तैयारी हो गई है। मूंग खरीदी के पंजीयन शुरू करने की मांग को लेकर क्रांतिकारी किसान मजदूर संघ की ट्रैक्टर रैली आज निकाली जाएगी। क्रांतिकारी किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत व प्रवक्ता केशव साहू ने बताया कि मप्र सरकार द्वारा अभी तक मूंग के पंजीयन शुरू नहीं कराए गए हैं। मूंग के पंजीयन व किसानों की अन्य मांगों को लेकर शनिवार को सुबह 10 बजे संभाग मुख्यालय पर जिले के किसानों की ट्रैक्टर रैली आज निकाली जाएगी। जोकि रसूलिया होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से रैली रामजी बाबा समाधि के सामने गुप्ता ग्राउंड पर सभा आयोजित होगी। सभा दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।






