नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया ग्वालटोली में बन रही डामर रोड का निरीक्षण

Join Us

गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में कार्य करने दिए निर्देश

नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। गुरूवार को कायाकल्प अभियान 2ण्0 के तहत ग्वालटोली में वार्ड 30 और 31 में बन रही डामर की सड़क निर्माण का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य को गुणवत्तापूर्ण तथा समयसीमा में करने के निर्देश दिए। साथ ही खुले हुए चैंबर्स पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द इनको कवर करें। वहीं सीवरेज लाइन का कार्य कर रहे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई कि कार्य के दौरान नियमों का पालन करें। बोर्ड लगाएं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

निरीक्षण के दौरान उपयंत्री महेंद्रसिंह तोमरए वार्ड 30 की पार्षद रेखा यादव एवं वार्ड 31 के पार्षद नरेंद्र पटेलए भाजपा नेता गोविंद रायए नगरपालिका के कर्मचारीगण और वार्डवासी उपस्थित थे। वार्ड 30 के निवासी केवलराम मास्साब ने नपाध्यक्ष का आभार मानते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण की बहुत दिनों से मांग थी। आज सड़क के डामरीकरण हो जाने से उक्त मांग वार्डवासियों की पूरी हुई है। इसके लिए नपाध्यक्ष का धन्यवाद। वहीं वार्ड के शेरू यादव ने सड़क की सौगात देने पर साधुवाद दिया है।

Previous articleसीएमओ की कार्रवाई तीन शराब दुकान द्वारा खुले में गंदगी करने पर वसूला 5 हजार 500 रुपये जुर्मानाष्
Next articleपंवारखेड़ा लाजिस्टिक हब के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सार्थक कदम की आवश्यकता