सीएमओ की कार्रवाई तीन शराब दुकान द्वारा खुले में गंदगी करने पर वसूला 5 हजार 500 रुपये जुर्मानाष्

Join Us

इटारसी। नगरपालिका परिषद की सीएमओ रितु मेहरा ने आज शराब दुकानों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया है। खबर है कि बस स्‍टैंड मुख्‍य बाजार स्थित कलारीए 28 नम्‍बर शराब दुकान बैल बाजार और राज टॉकीज के पास मौजूद शराब दुकानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। शराब की दुकानों को सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए 5 हजार 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह कार्रवाई गंदगी और अमानक पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ नगरपालिका द्वारा की गई। सीएमओ ने नगरपालिका की टीम के साथ बाजार के अन्‍य क्षेत्रों में भी अवलोकन किया एवं शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देकर समझाइश दी। दरअसलए दुकान के पास डस्‍टबिन नहीं मिले और खुले में ही शराब बोतल व पानी के पाउच मिले और कचरे के ढेर दिखाई देने पर यह जुर्माना किया गया। नगरपालिका सीएमओ के साथ में उपयंत्री स्‍वच्‍छता प्रभारी मयंक अरोराए सुदेश महोबियाए कमलकांत बड़गोती जगदीश पटेल व अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे।

Previous articleश्री समर्पण श्री संस्था ने कराटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया
Next articleनपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया ग्वालटोली में बन रही डामर रोड का निरीक्षण