भोपाल (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा शहर में बिना लायसेंस प्राप्त किए अवैध व अनाधिकृत रूप से मांस विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में अवैध व अनाधिकृत रूप से संचालित मांस विक्रय की दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11 दुकानों को सील किया।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम का अमले ने बुधवार को जोन क्र. 20 के अंतर्गत एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्रों में मांस मटन का विक्रय करने वालों के लायसेंस आदि चेक किए और बिना लायसेंस प्राप्त किए अवैध व अनाधिकृत रूप से मांस विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 11 मांस मटन की दुकानें सील की। निगम अमले ने चेतावनी भी दी कि पुन: बिना लायसेंस प्राप्त किए मांस विक्रय करते पाये जाने पर और अधिक सख्त कार्यवाही की जाएगी।








