खुले में मेडिकल वेस्ट फेकने वालों के विरूद्ध निगम ने की स्पॉट फाईन की कार्यवाही

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने खुले में मेडिकल वेस्ट फेकने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 04 दवा विक्रेताओं से 10 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूल किया।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के जोन क्रमांक 05 के अमले ने ताजुल मसाजिद के आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल वेस्ट फेकने वालों को तलाश कर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की। निगम अमले ने खुले में मेडिकल वेस्ट फेकने वाले जीत मेडिकल पर 05 हजार रूपये का स्पॉट फाईन वसूल किया साथ ही 03 अन्य दवा विक्रेताओं के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुए कुल 10 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि
Next articleअवैध व अनाधिकृत मांस विक्रेताओं के विरूद्ध निगम की सख्त कार्यवाही