राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस, चलाया सफाई अभियान

Join Us

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्काजी का मनाया जन्मदिन

नर्मदापुरम। शहर में बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपना स्थापना दिवस कलेक्ट्रेट स्थित स्व. प्रशांत दुबे पीपल चौक पर मनाया। इसके साथ ही महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान एक सम्मान समारोह और मां नर्मदा में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य महिला विंग के पदाधिकारी सदस्य सहित पत्रकार, अधिवक्ता और आमजन मौजूद थे। महासंघ ने नर्मदांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी और अधिवक्ता संघ के जिला सचिव मनोज जराठे, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सहसचिव क्षमा चौहान कोषाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पीडी चौरे, सीके कुरान का पुष्प गुच्छ शाल श्रीफल से सम्मान किया।

चलाया साफ सफाई अभियान

इस मौके पर महासंघ के प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा ने संगठन की रीतिनीति, कार्ययोजना पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान किसान मजदूर महासंघ की महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमति गीता मीना के नेतृत्व में विवेकानंद घाट पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महासंघ की स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद चौरसिया, केसरी सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष शिवराज राजौरिया महिला जिला अध्यक्ष ममता मीना नर्मदापुरम महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका मेहरा नगर अध्यक्ष उपासना मीणा नगर संयोग काए रीवा कीर पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सोहागपुर अध्यक्ष सतीश रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी दयाराम फौजदार नर्मदापुरम ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश मीना उमाशंकर मीणा, श्याम भगत सहित बड़ी संख्या महिला सदस्य उपस्थित रहीं। प्रदेश में अनेक जगह महासंघ का स्थापना दिवस मनाया गया।

Previous article29 मई से 12 जून तक कियान्वित होगा अभियान
Next articleभूमि पूजन भी हम करेंगे और लोकार्पण भी हम ही करेंगे- दर्शन सिंह चौधरी