जो कार्य करता है वह कह सकता है- डॉ सीताशरण शर्मा
समूचे नगर में विकास कार्य चल रहे हैं- माया नारोलिया
विवेकानंद घाट पर हुआ 129 लाख के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
5 जून को होगा मीनाक्षी क्षेत्र के मंदिर में मूर्ति स्थानांतरण, मंदिर में विराजेंगी मां राजराजेश्वरी
नर्मदापुरम। अध्यात्मिक नगरीय में एक ही बात कह रहा हूं। जिस चीज को हम मिटा नहीं सकते उसको मिटाने का कोई अधिकार नहीं है। जल को हम बना नहीं सकते हैं जल को बर्बाद करने का हमें कोई अधिकार नहीं है। मैं नगरपालिका टीम को और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहूंता हूं जिन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 दिनों के स्थान पर 90 दिनों का किया। नपा के अधिकारी कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। यह बात विवेकानंद घाट पर आयोजित लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहीं।
’मां नर्मदा के लिए संरक्षण के लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत’
सांसद ने कहा कि लोकसभा में हमने अपनी बात रख दी है। 500 करोड़ की राशि अमरकंटक से भरूच तक के लिए जारी हो गई है। मैया की सेवा हम सभी जुटे रहें। उन्होंने कहा कि मैं और विधायक जी होशंगाबाद के ही हैं। लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र का नाम भी जल्द बदलवाने का कार्य करेंगे।
’पौधारोपण के साथ ही वाटर हारवेस्टिंग पर ध्यान दें
सांसद ने कहा कि भूमि पूजन ही हम करेंगे और लोकार्पण भी हम ही करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी जी का भारत है। जिसमें लोकार्पण की तिथि पहले ही निर्धारित कर दी है। नर्मदा लोक और उस विषय के लिए आया है उसकी ख्याति फैल रही हैं। जल्द ही भूमि पूजन करेंगे। वृक्षारोपण के साथ ही हम वाटर हारवेस्टिंग करें तभी जल गंगा संवर्धन अभियान में पानी बचाने का कार्य सब मिलकर करेंगे।
सेठानीघाट के बाद विवेकानंद घाट प्रसिद्ध है- विधायक डॉ शर्मा
विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने कहा कि मैंने नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का भाषण सुना जो कि आत्मविश्वास से भरपूर था। जो कार्य करता है वह कह सकता है। मां नर्मदा के सेठानीघाट के बाद विवेकानंद घाट प्रसिद्ध है। भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यों के बोर्ड लगे हुए हैं इसमें देख सकते हैं। विधायक डॉ शर्मा ने राजघाट और अन्य कार्यों की जानकारी दी। जिसका टेंडर खुल गया है। कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। हम सबके सहयोग से विकास नर्मदापुरम का अधिक से अधिक विकास करेंगे।
समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं- माया नारोलिया
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव नर्मदापुरम की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य कर रहीं हैं। नपाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है। विकास कार्य में कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है। सड़क, पुल पलियों और अन्य कार्य लगातार किए जा रहे हैं। आपने भारतीय जनता पार्टी की नगरपालिका बनाई है जिसका परिणाम है आज समूचे नगर में विकास कार्य हो रहे हैं।
5 जून को होगा मंदिर की मूर्ति का स्थानांतरण नए मंदिर में विराजेंगी मां भवानी
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि विवेकानंद घाट पर 41.75 लाख के कार्यों का भूमि पूजन सांसदद्वय और विधायक जी के आशीर्वाद से और मार्गदर्शन में कर रहे हैं। साथ ही चार वार्डों में 128 लाख की लागत से विकास कार्र्याें का भूमिपूजन कर रहे हैं। अभी 29 वार्ड ओर है जिसमें विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। मां नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमें विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के विशेष आग्रह पर 15 करोड़ की राशि प्रदान की है। जिनसे हम विकास कार्य करेंगे। नर्मदा लोक कोरीडोर भी बनने जा रहा है नर्मदालोक की टीएस आ गई है जैसे ही टेंडर खुलेगा कार्य प्रारंभ कर देंगे। मीनाक्षी क्षेत्र स्थित मंदिर की मूर्ति का 5 जून को स्थानांतरण करेंगे। मां राजराजेश्वरी मां नर्मदा नए मंदिर में विराजित होंगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल विकास नारोलिया सहित पार्षद, पूर्व पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, नपाधिकारी और कर्मचारी नागरिक उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने किया। आभार वार्ड पार्षद सभापति आरती लक्ष्मण बैस ने व्यक्त किया।






