शाही दरबार रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने डंडों से की मारपीट, संचालक पर केस दर्ज

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले के पास लिंक रोड स्थित शाही दरबार आइसक्रीम पार्लर के बाहर रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। रेस्टोरेंट संचालक और उसके कर्मचारियों ने अन्य लोगों के साथ मारपीट की।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनभर से ज्यादा लोग लात-घूंसे और डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मारपीट की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।रात करीब 12:30 बजे के आसपास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सडक़ पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। शाही दरबार आइसक्रीम पार्लर उस वक्त खुला हुआ था और वहीं पर झगड़े की शुरुआत हुई। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक और उसके स्टाफ द्वारा डंडों से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।सूचना मिलने पर नाइट गश्त में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने देर रात खुले रेस्टोरेंट संचालन को लेकर कार्रवाई करते हुए संचालक और कर्मचारियों को पकडक़र थाने भिजवाया। हालांकि देर रात खुला रेस्टोरेंट नियमों के खिलाफ था, संचालक के खिलाफ धारा 188 और मौजूद हुड़दंगियों पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।एसीपी टीटी नगर सीएस पांडे ने बताया कि ‘घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तब तक मारपीट बंद हो चुकी थी। लेकिन रेस्टोरेंट खुला होने के चलते उसके संचालक के खिलाफ 188 की कार्रवाई की गई है। वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारियों पर मारपीट को लेकर भी कार्रवाई की गई है। वहीं फरियादी पक्ष से अभी तक कोई सामने नहीं आया है।

Previous articleजो लोग लव जिहाद में शामिल हैं, उन्हें रोका जाना चाहिए-विधायक रामेश्वर शर्मा
Next articleदो वाहन चोरों से चोरी के 15 मोटरसाइकिल बरामद