भोपाल(आरएनएस)। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लव जिहाद धर्म का कट्टरपंथी स्वरूप है, जिसे अब हर हाल में रोका जाना चाहिए। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें ठोका जाए, जूते मारे जाएं और जेल भेजा जाए।उन्होंने कहा, मुसलमानों को जब कोई तिलक लगा देता है या रक्षा सूत्र बांध देता है तो उन्हें लगता है इस्लाम खतरे में है। लेकिन, यही लोग हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने के लिए खुद को तिलक लगा लेते हैं। नाम बदल लेते हैं और मंदिर तक ले जाते हैं।जब बेटियां उनके जाल में फंस जाती हैं, तब उनका वीडियो बनाकर जगह-जगह परोसते हैं। कुछ मामलों में तो बेटियों की हत्या कर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए हैं।विधायक ने कहा- इन पापियों, दुष्टों और आतंकियों को ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर सजा दी जानी चाहिए। रेस्ट हाउसों पर कार्रवाई हो, इनकी गाडिय़ां जब्त हों, फंडिंग के स्रोतों की जांच हो और जो भी इस साजिश में शामिल हों, उन्हें जूतों से मारा जाए। इंदौर की एक घटना का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि वहां शूटर का इलाज कर एक उदाहरण पेश किया है।रामेश्वर शर्मा इससे पहले धर्म ग्रंथ पर भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा- अगर आरोपी ने यह कबूल किया है कि इस्लाम के अनुसार हिंदू बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करना शबाब का काम है, तो मैं पूछना चाहता हूं कि ये शिक्षा कौन से धर्मग्रंथ में दी गई है? उस ग्रंथ को जब्त किया जाए।शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि ऐसे धर्मग्रंथों की जब्ती की जाए, और उन मौलवियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने इस तरह की आपराधिक प्रेरणा दी हो।








