आधुनिक भारत के शिल्पकार थे पं.जवाहरलाल नेहरू-राजीव गुजराती
सीहोर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा के सम्मुख पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजीव गुजराती ने नेहरूजी को याद करते हुए कहा कि पं.नेहरूजी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, उनके द्वारा किये गये कार्य आज भी प्रसांगिक है। हम सभी कांग्रेस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हैं। नेहरूजी एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। पंडित नेहरू जी ने एक आधुनिक, समावेशी और प्रगतिशील भारत की नींव रखी, उनका विजऩ आज भी हमारे लोकतंत्र की दिशा तय करता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
पं.नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, सीहोर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, विजेन्द्र उईके जिला पंचायत सदस्य, रामायण प्रसाद शुक्ला, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, हसीन कुरैशी, योगेन्द्र राय, पवन राठौर, सीताराम भारती, डॉ. अनीस खान योगेन्द्र राय, कमलेश चाण्डक, भगत सिंह तोमर, अरूण कुमार राय, घनश्याम मीणा, पंकज शर्मा, सूर्यप्रतापसिंह तोमर, राहुल गोस्वामी, हरिओम सिसोदिया, चीनू ठाकुर, लक्की सक्सेना, शुभम त्यागी, तनिष्क त्यागी, विकास विश्वकर्मा, यश यादव, अवध वर्मा, रघुवीर उईके, राजा उईके, हरीश चन्द्र आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








