सीहोर। स्थानीय बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और इसकी दुर्दशा की ओर कांग्रेस पार्टी द्वारा कई बार सीहोर नगरपालिका और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है लेकिन सीहोर नगरपालिका और जिला प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है। प्रशासन की अनदेखी के कारण यह पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, जो रात के समय यहां कई प्रकार के अनैतिक कार्य करते हैं ।
पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि नेहरू पार्क को संरक्षित करने, यहां रोशनी और पानी की उचित व्यवस्था करने सहित इसके जीर्णोद्धार और रखरखाव हेतु सीहोर नगर पालिका को निर्देशित किया जावे। यदि जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी देश के प्रथम प्रधानमंत्री के सम्मान में उग्र आंदोलन करने हेतु विवश होगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, सीहोर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, राजाराम बड़े भाई, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, विजेन्द्र उईके जिला पंचायत सदस्य, रामायण प्रसाद शुक्ला, आशीष गेहलोत, घनश्याम यादव, हसीन कुरैशी, योगेन्द्र राय, पवन राठौर, सीताराम भारती, डॉ.अनीस खान योगेन्द्र राय, कमलेश चाण्डक, भगत सिंह तोमर, अरूण कुमार राय, घनश्याम मीणा, पंकज शर्मा, सूर्यप्रतापसिंह तोमर, राहुल गोस्वामी, हरिओम सिसोदिया, शुभम त्यागी, चीनु ठाकुर तनिष्क त्यागी, विकास विश्वकर्मा, यश यादव, अवध वर्मा, रघुवीर उईके, लक्की सक्सेना, राजा उईके, हरीश चन्द्र आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








