नौतपा से न्यूनतम ताममान मार रहा उछाल
नर्मदापुरम। कल से नोतपा लग रहे है। क्षेत्र में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। पारा ने 42 के इर्द गिर्द डेरा जमाए हुए है। दिन में सुबह से दोपहर तक लपट चल रही है जिससे तेज गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं रात के समय भी तेज गर्मी बनी हुई है। बीती रात तो और अधिक गर्मी रही। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री की उछाल मारते हुए 30 डिग्री पर पहुंच गया। 40-41 पारा पहुंचना आम हो गया है। तक पहुंच गया था गुरूवार को 43 पर रहा। दोपहर बाद बादल छा जाते हैं। जिससे तपन जरूर कम हो जाती है लेकिन गर्मी और तेज हो जाती है। बादल छा जाने से हवा का असर कम हो जाने से और तेज गर्मी होने लगती है। बच्चे और बुजुर्ग गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। लगातार बढ़ रहे गर्म मौसम से पौधे सूखने लगे हैं। जिन पौधों में प्रतिदिन पानी नहीं मिल रहा है उनकी पत्तियां कुम्हलाने लगी हैं। वहीं पक्षी तथा पशु भी पानी की तलाश में यहां- वहां भटक रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी इसी तरह तेज गर्मी के असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा दो दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया गया। वहीं डाक्टर तीखी तपन से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।







