बार-बार हो रही अघोषित कटौती से नागरिक परेशान

Join Us

लो वोल्टज की बन रही समस्या

नर्मदापुरम। शहर में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। बिजली हर कभी चली जाती है। इस तरह बिजली की बार-बार की आंख मिचौली के अलावा शहर की अनेक कालोनियों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रसूलिया, फेफरताल व हाउसिंग बाेर्ड के आसपास की कालोनियों में दूर-दूर खंभे होने के बाद भी एक खंभे से कई कनेक्शन दिए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी बिजली ठेकेदारों से दोस्ती करने में लगे रहते हैं। इस कारण समस्या बनी रहती है। रसूलिया के राघव नगर, हाउसिंग बोर्ड के अंकिता नगर सहित अन्य कालोनियों के हीरालाल, केदार सिंह, मनोहर लाल आदि अनेक लोगों ने अनेक बार बिजली कंपनी के अफसरों का ध्यान आकर्षित किया है कि कंपनी को मीटर का पूरा पैसा दिया जाने के बाद भी खंभे की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। जिससे बार-बार लो वोल्टेज बना रहता है। लेकिन कंपनी वाले ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार को अनेक बार बिजली की आंख मिचौली हुई। जिससे परेशानी हुई।

Previous articleहर वर्ष 25 मई से ही शुरू होकर 8 जून तक जारी रहता है नौतपा
Next articleदिन में लू और रात में तेज गर्मी कर रही बेहाल