मुंबई(ए.)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर से सेंध लगी है। हाल ही की एक घटना में 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा नामक एक महिला सलमान के घर के लिफ्ट एरिया में घुस गई। हालांकि, इससे पहले कि वह एक्टर के मुख्य रेसिडेंशियल एरिया में पहुंच पाती, गुरुवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा वाहन ने उसे रोक लिया। महिला की उम्र 32 साल है और उसका नाम ईशा छाबड़ा बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ईशा छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ईशा छाबड़ा आधी रात को सलमान खान के घर में घुसने का प्रयास क्यों कर रही थी। उसका मकसद क्या था? क्या वह सलमान खान की प्रशंसक थी या इसके पीछे कोई और गहरी साजिश थी? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईशा छाबड़ा से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर है या किसी दबाव में उसने यह कदम उठाया। उसके परिवार और पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कहा जा रहा है कि खार इलाके में रहने वाली ये लडक़ी बता रही है कि वो गलती से सलमान के बिल्डिंग में आ गई थी। सूत्र के मुताबिक महिला खार पश्चिम इलाके की रहने वाली है यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास के इलाके की ही रहने वाली है।








