पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, पटियाला जिले के 8 गांव मोहाली में शामिल, नोटिफिकेशन जारी

Join Us

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब में पटियाला जिले के 8 गांव मोहाली जिले में शामिल कर लिए गए है। सरकार की तरफ से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस संबंध में पंजाब विधानसभा में पिछले दिनों प्रस्ताव पास किया गया था। मोहाली में पटियाला के जिन गांवों को शामिल किया गया है, उनमें माणकपुर, खेड़ा गंजू, ऊरना, चंगेरा, ऊचा खेड़ा, गुरदितपुरा, हदितपुरा और लहला गांव शामिल हैं।इन गांवों के मोहाली में आते ही जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, उनकी जमीन की कीमत में भी बढ़ौतरी होगी। क्योंकि मोहाली का सर्किल रेट काफी अधिक है। इन गांवों को मोहाली में शामिल करने की मांग काफी समय से चल रही थी। इसके बाद पंजाब के भूमि रिकॉर्ड निदेशक को कपूरथला में शामिल करने के संबंध में एक पत्र लिखा गया था। पत्र में विभाग ने यह दलील दी है कि इस संबंध में इलाके की विधायक नीना मित्तल की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा पुनर्गठन की रिपोर्ट तैयार कर भूमि रिकॉर्ड जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर (डीसी) को पत्र लिखा गया है।
00

 

Previous articleहाईकोर्ट ने दिखाया आईना, कहा- आप लोग शिक्षक हैं, यह क्यों भूल रहे हैं
Next article‘रिश्ते बेहतर बनाने हैं तो पाकिस्तान से कहो’, दुनिया आतंकवाद से लडऩे के लिए भारत के साथ आए: विदेश मंत्रालय