मुख्यमंत्री के आगमन और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्याटन की तैयारियों को लेकर नपा में हुई बैठक

Join Us

नर्मदापुरम्। गुरूवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं के उद्याटन समारोह नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। उद्याटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आयोजित कार्यक्र्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर नगरपालिका परिषद में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव उपाध्यक्ष अभय वर्माए मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे तैराकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पं पीयूष शर्मा भाजपा नेता हंस राय मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत सागर शिवहरे गोकुल पटेल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर सभापतिगण पार्षदगण उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया और नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा रेलवे स्टेशन पर चल रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। वहीं नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा कार्यक्रम में सभी से अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया।

Previous articleभारत भक्ति वाहन यात्रा निकाल मातृशक्ति ने किया राष्ट्रवीरों का सम्मान
Next articleलायंस क्लब की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु आवश्यक बैठक हुई