एमजेएफ निशांत फौजदार को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत
नर्मदापुरम। लायंस क्लब द्वारा वर्ष 2025.26 के लिए नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक आवश्यक बैठक एमजेएफ के एस राजपूत की अध्यक्षता में वर्तमान लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ निशांत फौजदार के निवास स्थान मीनाक्षी क्षेत्र में आयोजित हुई। इस बैठक में वर्ष 2025.26 के लिए एमजेएफ निशांत फौजदार को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
नव नियुक्त लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ निशांत फौजदार द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए लायंस पवन शुक्ला को पुनः सचिव एवं लायंस चंद्रशेखर शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत कर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी पी एमजे एफ मुन्नालाल जैन एमजेएफ डीएस डांगी, एमजेएफ डॉक्टर जेपी मालवीय एमजेएफ एसके बरेले एमजे एफ केएस राजपूत एमजेएफ अनिल अग्रवाल लायन देवेंद्र वर्मा लायन अमोल जैन लायन पुष्पेश पालीवाल लायन हरिसिंह चौहान लायन रत्नेश दीवान लायन कामेश जायसवाल लायन राकेश चौहान लायन नलिन पटेल दुर्गा प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे। सभी लायंस सदस्यों द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाइयां प्रेषित की गई एवं सभी उपस्थित सदस्यों का लायन अमोल जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।







