भारत भक्ति वाहन यात्रा निकाल मातृशक्ति ने किया राष्ट्रवीरों का सम्मान

Join Us

नर्मदापुरम्। आॅपरेशन सिंदूर के सफलता पर राष्ट्र के लिए समर्पित योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए मातृशक्ति ने सैनिकों का सम्मान भारत भक्ति यात्रा निकाल कर किया। साथ भूत पूर्व सैनिकों का तिलक श्रीफल और फूल माला से स्वागत किया। यात्रा में मुख्यअतिथि के रूप में विजय सिंह राठौरए विभाग संयोजिका सत्यकीर्ति राणे आरती शर्मा के संयोजन में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंडी परिसर से हुआ जो कि नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए एसएनजी स्कूल परिसर में पहुंची जहां समापन हुआ। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। इससे पूर्व मंडी परिसर में पूर्व सैनिकों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा मेंं नगर की सैकड़ों वीरांगनाएं शामिल हुर्इं।

Previous articleपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
Next articleमुख्यमंत्री के आगमन और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्याटन की तैयारियों को लेकर नपा में हुई बैठक