नपा ने समिति को स्वच्छता अभियान का दिया आश्वासन
नर्मदापुरम। लगातार स्वच्छता को लेकर चल रही श्री समर्पण श्री की मुहिम पर आंदोलन के चेतावनी के चलते नगरपालिका अध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा समिति सदस्यों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। समिति सदस्यों ने नगर स्वच्छता के विषय मे जगह जगह हो रही अव्यवस्थाओ को बताया गया व 15 दिन के भीतर सभी मांगो पर कार्य किये जाने की मांग की। जिसे पूर्ण करने का आश्वासन मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा दिया गया। इस बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया भाजपा नेता पीयूष शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव व मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वच्छ नर्मदापुरम मुहिम पर कार्य किये जाने व नगरपालिका द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाने को आश्वस्त किया। जिसमें शहर के नागरिकों से स्वच्छता की अपील भी की है। 15 दिनों के भीतर अगर इन मांगों पर ठोष कदम न उठाए जाने पर समिति जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी व नगर के लोगों को भी आंदोलन में भागीदार बनाएगी।
’बैठक में श्री समर्पण श्री से स्वदेश सैनी अतुल जोशी विशाल चावरिया राज खिल्लारे रहमान खान मोनू ठाकुर वीरू पटवा अमन तोमर शुभम मालवीय रितेश मालवीय केतन बरगले ऋतिक मालवीय निखिल चौरे ललित मीना संजय निसारले प्रशांत मालवीय आयुष जोशी संजू साफा आकाश सोनी रोहित कलोसिया सोनू झा अक्षय झा चन्दन यादव नवीन जोशी संदीप खिल्लारे प्रदीप खिल्लारे शिवम यादव अमन तोमर अंकित सराठे अमोल पेठेने शिवम यादव राहुल सोनवाने आदि मौजूद रहे।







