नपाध्यक्ष ने किया वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम निरीक्षण

Join Us

वार्डों में पहुंचे निरीक्षण के लिए

’इटारसी। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने आज वार्ड क्रमांक 15 में लग रहे वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम का निरीक्षण किया। यहां पर टयूबवेल के पास वॉटर हार्वेस्टिंग पिट बनाया जा रहा है। आसपास का पानी इसमें जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि मंडी देवेंद्र पटेलए भाजपा महामंत्री शैलेंद्र दुबे भाजपा नेता आशीष मालवीय जलकार्य विभाग के संजय दुबेए राजा मालवीय मौजूद थे।

इसके अलावा नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने वार्ड 22 में निर्माण होने वाली नाली का निरीक्षण किया। वहीं दोपहर में वार्ड 33 में पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया के साथ नाली निर्माण का निरीक्षण किया।

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे का कहना है कि शहर में बहुत से स्‍थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जा रहे हैंए जिससे आने वाले वर्षों में भूजल स्‍तर ठीक रहे।

Previous articleश्री समर्पण श्री द्वारा दी गई थी आंदोलन की चेतावनी
Next articleराष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मूंग खरीदी के रजिस्ट्रेशन शुरू करने सौंपा ज्ञापन