विवेकानंद घाट के नवग्रह मंदिर में होगा विशेष अनुष्ठान
हवन पूजन अर्चन भंडारे के साथ शाम को होगी महाआरती
नर्मदापुरम। सूर्य छायापुत्र नवग्रह के देवता शनिदेव का प्रकटोत्सव मां नर्मदा के पावन तट नर्मदा नगरी के विवेकानंद घाट पर विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। नवग्रह मंदिर के प्रधान अर्चक पं अरूण जोशी ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति जनसहयोगी भक्तगणों के सहयोग से श्रीसूर्यपुत्र शनिदेव का जन्मोत्सव भक्तिभाव व श्रद्धापूर्वक 27 मई अमावस्या के पावन अवसर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रात:8 बजे से हवन पूजन अर्चन के बाद दोपहर में 12बजे से भंडारे का आयोजन शुरू हो जाएगा। रात्र में 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। पं श्री जोशी ने शनि जातक सहित श्रद्धालुओं का आव्हान किया है इस विशेष अवसर पर शनिदेव की पूजन अाराधना करके शनि की दशा से राहत मिलेगी। क्योंकि शनिदेव न्याय के देवता हैं। उनकी आराधना खाली नहीं जाती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओंं से विशेष अनुष्ठान में सहयोग करने का आव्हान किया है। क्योंकि पूर्व में भी श्रद्धालुओं के सहयोग से शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया है।







