देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 21 मई से 31 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Join Us

नर्मदापुरम। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला संपन्न। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने कहा कि 21 मई से 31 मई तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम को आयोजित कर देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनए उनके योगदान और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों को जन.जन तक पहुंचाना है।

विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में हुए आर्थिक विकास पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अहिल्याबाई के शासन काल में अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिकाए महिला सशक्तिकरण और संस्कृति विरासत को बढ़ावा दिया। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा नए भारत की परिकल्पना के अंतर्गत गीता की भेंट की परंपरा को भी रेखांकित किया गयाए जो भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वीरता और मूल्यों की देवी अहिल्याबाई होल्कर ने गरीबए दलित पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिये जो नीतियां बनायी थी वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं। उसी दिशा में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार निरंतर आगे बढ़ते हुये ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने राजमाता से लोकमाता की अवधारणा पर विचार व्यक्त किए जिससे रानी अहिल्याबाई के जनसेवा के कार्यों को सम्मानित किया गया।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर 21 मई से 31 मई 2025 तक जिलास्तर से बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाएगा। रानी अहिल्याबाई होलकर की विरासत को सम्मानित करने और समाज में उनके योगदान को पुनः स्मरण कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे गोष्ठी शोभा यात्रा महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ प्रतियोगिताएंए नुक्कड़ नाटक नृत्य.नाटिका आयोजित किये जाएंगें।

जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कार्यशाला में सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने रानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित एवं आभार जिला महामंत्री मालती गौर ने माना।

कार्यशाला में जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल प्रदेश सदस्य राजो मालवीय जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा हंस राय रंजना मीना ममता नागवंशी मंचासीन थे।

Previous articleयह हैं वार्ड 11 के जिम्‍मेदार पार्षद अमित विश्‍वास वार्ड के गरीब व्‍यक्ति की बाइक हुई थी चोरी, खोज निकाली और बरामद कर लाए
Next article18 मई को आयोजित होगा मेडिसिन चिकित्सा सम्मेलन