देशभर से आए 16 से अधिक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर भाग लेंगे
वरिष्ठ डाक्टर चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारियों को करेंगे साझा
नर्मदापुरम। होटल साई कृष्णा रिज़ॉर्ट में शुक्रवार को नर्मदापुरम में पत्रकार वार्ता डाक्टरों ने बताया कि आगामी चिकित्सा सम्मेलन मेडिसिन अपडेट का ऐतिहासिक आयोजन 18 मई को होटल साई कृष्णा रिज़ॉर्ट पहाड़िया के पास संपन्न होगा। इस सम्मेलन में देशभर से आए 16 से अधिक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर भाग लेंगे।
भोपाल से प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ राजीव गुप्ता हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ विवेक कन्हारे कार्डियक थोरासिक सर्जन, डॉ शशांक दीक्षित डॉ सुमित भटनागर डॉ मधुरी नागोरी डॉ अपूर्वा सुरन डॉ विकास रैकवार डॉ हर्षिता शर्मा डॉ संदीप जैन डॉ हसमुख जैन डॉ अशुतोष सिंह जैसे वरिष्ठ विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ नर्मदा पटेल करेंगे तथा आयोजन सचिव डॉ केजी बिसानी पिपरिया और डॉ मनोज साहू रहेंगे। यह आयोजन आईएमई नर्मदापुरम शाखा के सहयोग से हो रहा है।
डॉ नर्मदा पटेल ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारियों को साझा करना है। डॉ बिसानी ने कहा कि यह जिले में पहली बार इतने विशेषज्ञों का मंच होगा। डॉ संदीप साहू ने बताया कि इस सम्मेलन में सभी सरकारी डॉक्टर भी भाग लेंगे।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ डॉ अतुल सेठा, डॉ आरजी घक्कर डॉ जेपी एन चतुर्वेदी डॉ अल्का तिवारी डॉ संदीप साहू डॉ विशाल गुप्ता सुनील साहू एमपीडब्ल्यू मीडिया शाखा भी उपस्थित रहे।







