यह हैं वार्ड 11 के जिम्‍मेदार पार्षद अमित विश्‍वास वार्ड के गरीब व्‍यक्ति की बाइक हुई थी चोरी, खोज निकाली और बरामद कर लाए

Join Us

इटारसी। वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद अमित विश्‍वास ने आज एक चोरी गई बाइक खोज निकाली और उसे बडी दबंगता से बरामद भी कर लिया। वे अकेले ही बाइक बरामद करने पहुंच गए। उन्‍हें सूचना मिली थी कि चोरी गई बाइक सनखेडा नाका में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास सुनसान एरिया में खडी है। खबर मिलते ही वे पहुंच गए। वहां से पुलिस थाना इटारसी में फोन किया कि चोरी गई बाइक मिल गई है। आपको बता दें कि एक सप्‍ताह पूर्व उनके वार्ड के निवासी राजेश गाइन जो कि मजदूरी का कार्य करते हैं उनकी बाइक चोरी हो गई थी। उनके साथ थाने में पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट पार्षद श्री विश्‍वास ने दर्ज कराई थी। जहां बाइक मिली वहां पहुंचकर उन्‍होंने राजेश गाइन को सूचना दी तो राजेश का खुशी का ठिकाना नहीं था। दरअसलए राजेश बाइक मिलने की उम्‍मीद छोड चुके थेए क्‍योंकि अधिकांश मामलों में चोरी गई बाइक बरामद नहीं होती है। पार्षद श्री अमित विश्‍वास ने बताया कि उनका बेटा पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढता हैए उसी ने वहां मैदान में बाइक खडी हुई देखी थी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पार्षद के परिवार के सदस्‍य भी जिम्‍मेदारी निभा रहे हैं और याद रख रहें हैं कि अपने क्षेत्र के व्‍यक्ति की बाइक चोरी हुई है और उसे खोजना है। नहीं तो अनुमन व्‍यक्ति खुद की बाइक का नम्‍बर भूल जाता है।

Previous articleद चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप के दौरान आयोजित हुआ डेंटल चेकअप कैंप
Next articleदेवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 21 मई से 31 मई तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित