द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप के दौरान आयोजित हुआ डेंटल चेकअप कैंप

Join Us

बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक प्रेरणादायक पहल

नर्मदापुरम। बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से द चैम्प्स फन स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप के अंतर्गत एक विशेष डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में दंत स्वच्छता की आदतें विकसित करना और उन्हें ओरल हेल्थ ;मौखिक स्वास्थ्यद्ध के प्रति सजग बनाना था।

इस कैंप की विशेष बात यह रही कि यह इंडियन डेंटल एसोसिएशन नर्मदापुरम के अध्यक्ष डॉ कुनाल चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके साथ डॉ स्मिता चौधरी डॉ प्रतीक बाजपेयी डॉ आदर्श राजपूत और डॉ वैभव जुगलानी जैसे अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने मिलकर बच्चों की पूरी जांच की और उन्हें ब्रश करने के सही तरीके दांतों की सफाई का महत्व और संतुलित आहार की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

बच्चों को जागरूक बनाने के लिए मॉडल और चित्रों की सहायता से दंत स्वच्छता को समझाया गया ताकि वे इसे बेहतर तरीके से आत्मसात कर सकें। कैंप को और अधिक रुचिकर बनाने के लिए पेंटिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गयाए जिसमें बच्चों ने दांतों की देखभाल से जुड़ी रंग. बिरंगी और रचनात्मक चित्रकारी की।

प्रत्येक बच्चे को एक टूथपेस्ट और बच्चों की पत्रिका भी उपहार स्वरूप दी गई। जिसमें स्वास्थ्य संबंधी रोचक जानकारियाँ और टिप्स शामिल थे। इस तरहए उन्हें घर पर भी स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह शिविर न केवल शैक्षणिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहाए बल्कि बच्चों के लिए आनंददायक और ज्ञानवर्धक अनुभव भी साबित हुआ। स्कूल प्रशासन की यह पहल निश्चित ही बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Previous articleभोपाल की श्रुतिका जैन बनीं सीबीएसई 12वीं की टॉपर
Next articleयह हैं वार्ड 11 के जिम्‍मेदार पार्षद अमित विश्‍वास वार्ड के गरीब व्‍यक्ति की बाइक हुई थी चोरी, खोज निकाली और बरामद कर लाए