“मेडिसिन अपडेट कॉन्फ्रेंस” की प्रेस वार्ता 16 मई को

Join Us

नर्मदापुरम/ इंडियन मेडिकल एसोसियेशन शाखा जिला नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त चिकित्सकों हेतु 18 मई 2025 को एक “मेडिसिन अपडेट कॉन्फ्रेंस” आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य नवीनतम चिकित्सकीय जानकारी एवं उन्नतियों को साझा करना है।   उक्त संबंध में प्रेस एवं मीडिया के माध्यम से जिले के जनमानस को इस कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु 16 मई 2025 (शुक्रवार) को अपराह्न 3:45 बजे साई कृष्णा रिसोर्ट, पहाड़िया नर्मदापुरम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता में  जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को  इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी दी जाएगी जिससे मीडिया के माध्यम से अधिकतम लोगों तक जानकारी पहुँच  सके।

Previous articleडिप्टी कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल किचन का निरीक्षण
Next articleजिला नर्मदापुरम में सिविल डिफेन्स वॉलेंटियर्स एवं कोटवारों को नागरिक सुरक्षा का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान