पूज्य संतो ने आशीर्वाद देकर किया तिरंगा यात्रा को रवाना
समाज के सभी वर्गों ने सम्मिलित होकर जगह जगह किया यात्रा का स्वागत
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के साथ सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक हुए सम्मलित
जबलपुर। “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में जिला मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा आयोजित हो रही है। इसी तारतम्य में जबलपुर में पूज्य संतो के सानिध्य एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में जबलपुर शहर के मुख्य मार्ग में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष करते हुए बड़ी संख्या में हाथो में तिरंगा ध्वज लिए महिलाओ और युवाओं ने भाग लिया।
वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर में यात्रा को पूज्य संत दंडी स्वामी कालीकानंद जी महाराज, जगत गुरु सुखानन्द द्वाराचार्य राघव देवाचार्य जी, स्वामी गिरिशनानंद जी, स्वामी मुकुंददास जी महाराज, स्वामी चैतन्यानंद जी, स्वामी राधे चैतन्य जी, ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी कालीनंद जी ने रवाना किया जो वंदे मातरम चौक सिविक सेंटर से करमचंद चौक अंधेरदेव बड़ा फुहारा लार्डगंज मालवीय चौक तीनपत्ती नवभारत चौराहा ब्लूम चौक शास्त्री ब्रिज छोटी लाइन गोरखपुर बाजार भगत सिंह चौराहा गणेश चौक टी आई क्रासिंग भारतमाता चौक डिलाइट चौक इंदिरा मार्केट कांचघर शीतलामाई घमापुर चौक होते हुए तहसील चौक स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न हुई। यात्रा का विभिन्न समाजों, वर्गों एवं नागरिकों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने इस अवसर पर कहा पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब हमारी तीनों सेनाओं ने आतंकवाद परस्त पाकिस्तान को हर मोर्चे पर दिया। जिन्होंने हमारी माता बहनों के सिंदूर मिटाने का काम किया हमारी सेना ने मिटा दिया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छूट दे दी, और हमारे देश के वीर सैनिको ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, भारत का शौर्य और पराक्रम सभी ने देखा देश के हर नागरिक में उत्साह है हमारी सेनाओं ने न सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को पाकिस्तान में नष्ट किया बल्कि दुनिया को संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ अब भारत हर तरह से जबाब देने तैयार है और पाकिस्तान ने भी हमारे देश के नेतृत्व और सैनिकों के साहस को देखा है। अब यदि आगे पाकिस्तान कोई नापाक कोशिश आतंकवाद के माध्यम से करता है तो हम तैयार है उसका जवाब देने के लिए ।हमारे सैनिकों के साहस को नमन करते हुए प्रदेश में हर संभागीय और जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई है आज मैं जबलपुर की तिरंगा यात्रा में शामिल होकर वीर सैनिकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिक कार्यक्रम में सहभागी बना हूं।
भाजपा जबलपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा देश की सुरक्षा के लिए जितना योगदान सीमाओं पर तैनात हमारे जवान सैनिकों का है उतना ही योगदान राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिकों का भी होता है इसी भाव को लेकर वीर सैनिकों के अदम्य साहस को याद करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है जिसमे जबलपुर शहर की चारो विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर यात्रा के संयोजक संदीप जैन ने सभी नागरिकों का आभार किया।
राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, रिंकू विज, डॉ जितेंद्र जामदार, प्रभात साहू, लेखराज सिंह मुन्ना, यात्रा संयोजक संदीप जैन, पंकज दुबे, रजनीश यादव, सह संयोजक सुधांशु गुप्ता, समीर दीक्षित, अभय सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह राजपूत, शिवा चौधरी, उवैस अंसारी, सोनू बचवानी रंजीत पटेल, अभिनव यादव, प्रशांत केसरवानी, रविंद्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, संतोष यादव, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल, प्रशांत दुबे, शैलेंद्र विश्वकर्मा, ऋषि सोनकर, राम सोनकर योगेश बिलोहा, राहुल रजक, योगेश लोखंडे, अकील अंसारी, दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, गुड्डा केवट के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।








