जबलपुर। अ.भा. कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तथा मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन कुरैशी की सहमति से विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एङ अलीम खान ने युवा अधिवक्ता बहार अहमद अंसारी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की लीगल सेल का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री अंसारी न्यायालय में लंबित प्रकरणों में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखेंगे, उनकी नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।








