हिंदुओं के सशक्तिकरण से ही होगी राष्ट्र की रक्षा

Join Us

जब तक हिंदू सशक्त रहेगा तभी तक देश सुरक्षित रहेगा। हिंदुओं की मुखरता से ही राष्ट्र प्रखर बनेगा। उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री सूर्यकांत केलकर जी ने भारत रक्षा मंच की प्रांतीय बैठक में वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करते हुए व्यक्त किए। राष्ट्रीय मंत्री व मध्यक्षेत्र संगठन प्रमुख डॉ. एच. पी.तिवारी ने कहा कि बाह्य शत्रुओं से ज्यादा घातक हर नगर ,गांव और मोहल्ले में छिपे हमारे आंतरिक दुश्मन हैं। मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष श्री अरविंद जैन ने कहा कि आत्मरक्षा में की गई हिंसा भी धार्मिक और नैतिक दृष्टि से क्षम्य है। प्रांतीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र सेठ ने कहा कि आंतरिक शत्रुओं से सजगता और सावधानी के साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी रखना जरूरी है।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमलेश लोखंडे, पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्री गोपेश वाजपेई, महानगर अध्यक्ष श्री बी. के.तिवारी, विभाग संगठन मंत्री श्रीमती रीता प्रधान,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मंदीप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, श्री हेमंत नामदेव,श्री शिवम् सिंह परिहार व श्री हर्षदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कमलेश लोखंडे ने तथा आभार प्रदर्शन महानगर अध्यक्ष श्री बसंत कुमार तिवारी ने किया।

Previous articleजबलपुर में आयोजित होगी शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांत संयोजक बैठक
Next article“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष करते हुए “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” कार्यक्रम के अन्तर्गत निकली विशाल तिरंगा यात्रा