सीज़ फायर का किया स्वागत
जबलपुर. भारत पाक युद्ध में शहीद हुए वीर भारतीय सैनिकों को शहर के चिकित्सकों द्वारा श्रध्दांजलि दी गयी. मानव अधिकार एवम् अपराध नियंत्रण संगठन व डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से शोकसभा आयोजित की गयी. इस अवसर पर डाॅ.अजय वाधवानी, अध्यक्ष, एड भावना निगम ,एड आशीष त्रिपाठी ,डा अभिषेक जैन ,डा मुकेश पांडे ,डा आनंद बहरानी,डा एस ए ख़ान ,डा राजीव शर्मा ,डा अल्केश खत्री ,डा रितेश सिंघाई ,डा राजेंद्र नामदेव ,डा अखिलेश राजपूत ,डा कल्याण सिंह ,डा मुकेश ठाकुर आदि चिकित्सक मौजूद रहे. चिकित्सकों ने सीज फायर के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा हम हर परिस्थितियों में सरकार के साथ हैं.








