जबलपुर । साहित्य, समाज, संस्कृति के लिए समर्पित एवं गतिशील संस्था सशक्त हस्ताक्षर का तृतीय वार्षिकोत्सव कला वीथिका में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ प्रथम चरण में विराट कवि संगम- काव्योत्सव के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ.हरिशंकर दुबे थे। अध्यक्षता बिलासपुर से पधारे डॉ. शिव शरण श्रीवास्तव अमल जी ने की।देश-प्रदेश से आये प्रसिद्ध कवियों ने काव्य रस से श्रोताओं को प्रभावित किया
द्वितीय चरण के कार्यक्रम में सशक्त हस्ताक्षर स्मारिका के तृतीय विशेषांक का विमोचन, अलंकरण, सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ द्वितीय चरण के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरनिगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू थे। अध्यक्षता नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज ने की विशिष्ट अतिथि रत्ना श्रीवास्तव, आनंद ज्योति पाठक,प्रदीप कुमार जानी,उमेश साहू ओज, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण थे।मंगलभाव डॉ. विजय तिवारी किसलय, अरूण शुक्ल ने व्यक्त किया।
अतिथियों के समक्ष कत्थकगुरु आरती श्रीवास्तव के निर्देशन में बालिकाओं ने उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किया वहीं सीनियर सिटीजन ग्रुप से राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव द्वारा ज्योति कलश झलके गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी
मुख्य अतिथि ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए भविष्य के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पमाल, शाल, अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न, कलम, मानपत्र,स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया
दूर-दूर से आये कवि-कवयितत्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी अखिलेश खरे अखिल,सोहन परोहा सलिल, संगम त्रिपाठी,मदन श्रीवास्तव,विवेक शैलार, बालमुकुंद लखेरा ढीमरखेड़ा,ए. के.पाण्डेय,राकेश माहेश्वरी काल्पनिक नरसिंहपुर,प्रकाश सिंह ठाकुर,प्रदीप बकौरे, इंद्रसिंह राजपूत,डॉ. शिवशरण श्रीवास्तव बिलासपुर, रागिनी मित्तल कटनी,रंजना गौतम उमरिया,लखन लाल रजक, डाॅ. आशा श्रीवास्तव,दीप्ति खरे दमोह,डॉ. उर्मिला कुमारी साँईप्रीत कटनी,निर्मला डोंगरे सिहोर, डॉ. भावना दीक्षित,तरुणा खरे, सुषमा खरे सिहोरा, वंदना सोनी विनम्र, पं.दीनदयाल तिवारी बेताल, देवेन्द्र श्रीवास्तव देवेश,अमरसिंह वर्मा, जयप्रकाश श्रीवास्तव,फिल्मी गीत-गज़लकार अशोक झारिया शफ़क लखनादौन,मनीष तिवारी, प्रतीक्षा सेठी, पुष्पा गुप्ता प्रांजलि कटनी,राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत संध्या जैन श्रुति, डॉ. सलमा जमाल,कविता राय,मृदुला दीवान मृदुल,मनोज शुक्ल मनोज,संध्या शुक्ला मृदुल मण्डला,रश्मि खरे ,संध्या अग्रवाल, आरती श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा,ज्योति प्यासी, गुप्तेश्वर द्वारकागुप्त, संजय सोनी, राजेश सराफ,कालीदास ताम्रकार, श्रीमती गायत्री सोनी, श्रीमती रश्मि सोनी, साक्षी सराफ,डॉ.मुकुल तिवारी,सुशील जैन आभा,संदीप खरे ,संध्या द्विवेदी,प्रीति नामदेव, मथुरा उत्साही,सुशील श्रीवास्तव, अनुराधा गर्ग,निरंजन द्विवेदी ,सुरेश विचित्र ,संतोष नेमा , ओमप्रकाश श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुतियाँ रही संचालन संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा, सहसंचालन सिद्धेश्वरी सराफ, रागिनी मित्तल कटनी, आभार प्रदर्शन सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी ने किया








