माखन नगर। श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण.रुक्मिणी विवाह की दिव्य और भावविभोर कर देने वाली लीला का वर्णन कथा वाचक पं सद्भव तिवारी मानससुमन के श्रीमुख से हुआ। कथा स्थल माँ नर्मदा की गोद में स्थित नंगवाड़ा, माखननगर में भक्तों की भारी उपस्थिति रही। श्रोताओं को श्रीकृष्ण के जीवन में रुक्मिणी जी के आदर्श प्रेम समर्पण और साहस का अनुपम दर्शन हुआ। पं सद्भव तिवारी ने कहा कि रुक्मिणी विवाह लीला में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का संदेश छिपा है जो आज भी हर भक्त के लिए मार्गदर्शक है।







