राज्यसभा सांसद और नपाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
नर्मदापुरम्। भारत देश की शान महाराणा प्रताप की जयंती आज नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई। एनएमवी कालेज के सामने स्थापित विशालकाय प्रतिमा पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती नारोलिया द्वारा महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
माल्यार्पण कार्यक्रम में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पं पीयूष शर्मा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे रूपेश राजपूत अर्पित मालवीय रामू चौहान लक्ष्मण बैस कपिल चौहान कमल चाव्हाण विशाल दीवान आदि द्वारा मार्ल्यापण किया गया।






