नर्मदापुरम। संभाग मुख्यालय पर अनेक कार्यालयों में आन लाइन कार्य करने के लिए आदेश निर्देश दिए जाने के बाद भी आफ लाइन कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन स्तर पर आन लाइन की कवायदें की जा रही हैं। लेकिन बाबू राज ऐसा है कि वे आफ लाइन का तोड ही निकाल लेते हैं। कमिश्नरी में ही अनेक कार्य आ्रफ लाइन में होते हैं।







