लगभग 90 अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साह से किया रक्तदान
जिला ब्लड सेंटर जिला अस्पताल, एवं जिला रेडक्रास सोसायटी नर्मदापुरम की पेरामेडिकल टीम रही मौजूद
नर्मदापुरम। वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी में पद्यभूषण वर्धमान ग्रुप के चेयरमेन एसपी ओसवाल के जन्मदिन पर आई एम ब्लड डोनर के तहत ब्लड डोनेशन केंप का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के लगभग 90 अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा उत्साह के साथ रक्तदान किया गया। जिसमें जिला ब्लड सेंटर जिला अस्पताल, एवं जिला रेडक्रास सोसायटी की पेरामेडिकल टीम के द्वारा रक्तदान की सभी आवश्यक की व्यवस्थाएं की गई। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के संयोजन में ब्लड डोनेशन केंप बीते वर्षों में भी आयोजित होता रहा है।
ब्लड डोनेशन टीम में डाक्टर दीपांशु पवार, डाॅ अकुल गरदे, के साथ ही शेरसिंह बडकुर, रेखा कापसे, राजेंद्र द्विवेदी, पंकज शर्मा, प्रतीक यादव, घीरज मंडलोई, रवि यादव तैनात रहे।
डाक्टरों ने ब्लड डोनेशनकर्ताओं को बताया कि सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे किसी की जान बच सकती है। रक्तदान के प्रति जागरूकता अभियान के तहत यह आयोजन किया गया। अनेक युवा कर्मचारियों ने रक्तदान करने की प्रेरणा लेते हुए रक्तदान किया व अनेक लोगों ने रक्तदान करने का संकल्प लिया।







