टेबल टेनिस प्रश‍िक्षण से विद्यार्थ‍ियों ने किया एकाग्रता पर फोकस

Join Us

जबलपुर, । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मशाल परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशि‍क्षण विद्यार्थ‍ियों के लिये एकाग्रता के माध्यम के रूप में विकसित हो रहा है। शि‍विर में प्राप्त कर रहे 25 लड़के व लड़कियों का मानना है कि जब से उन्होंने टेबल टेनिस खेलना शुरु किया है, उनकी एकाग्रता का स्तर पूर्व की तुलना में ज्यादा अच्छा हो गया है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव खेल एससी घोष, सचिव कार्यालय आलोक श्रीवास्तव व सचिव वित्त देवेन्द्र चढ़ोकार ने गत दिवस टेबल टेनिस प्रश‍िक्षण श‍िविर का अवलोकन कर नवोदित टेबल टेनिस ख‍िलाड़‍ियों को प्रोत्साहित किया।

प्रात:कालीन सत्र में नवोदित टेबल टेनिस ख‍िलाड़ी एमपी पावर के वरिष्ठ ख‍िलाड़ी हितेश परमार, महेश चंद बालोदी व पंकज खत्री से प्रश‍िक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीनों प्रश‍िक्षक नवोदित टेबल टेनिस ख‍िलाड़‍ियों को सर्विस, बैंक हेंड, पुश, चॉप, शाट व टॉप स्प‍िन की बारीकियों से अवगत करवा रहे हैं। नवोदित ख‍िलाड़‍ियों ने अल्प समय में ही टेबल टेनिस में दक्षता हासिल कर ली है।

प्रश‍िक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थ‍ियों का मानना है कि सही प्रश‍िक्षण मिलने से उनके खेल में पूर्व की तुलना में सुधार हुआ है और वे भविष्य में आयोजित होने वाली किसी भी प्रतियोगिता में भाग ले कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रत्येक‍ दिन प्रश‍िक्षण के उपरांत ख‍िलाड़‍ियों के मध्य मैच का आयोजन किया जाता है। इन मैचों के आयोजन से टेबल टेनिस के नवोदित ख‍िलाड़‍ियों में मैच टेम्परामेंट भी विकसित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन प्रश‍िक्षण श‍िविर का संयोजन व समन्वय परिषद के कार्यालय प्रभारी अजय उशकरवार, राकेश यादव व राकेश स्वामी कर रहे हैं।

Previous articleसुलिपि के साथ चित्रकला में महारत हासिल करने में जुटे बच्चे
Next articleएमपी में सांची दूध के रेट बढ़े