रेलवे नूरी मस्जिद शहडोल में छात्रों का इज्तिमा आज दीन-दुनिया की कामयाबी का दिया जाएगा दर्स तालिब हुसैन शहडोल. दीन की ख़िदमत के लिए समर्पित दावत-ए-इस्लामी ने अब छात्रों को दीन से जोड़ने की मुहिम तेज़ कर दी है, जिसके तहत अब स्टूडेन्ट इज्तिमा आयोजित किए जा रहे हैं. इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गुरूवार 8 मई को शहडोल की रेलवे नूरी मस्जिद में रात नौ बजे से छात्रों का इज्तिमा होगी. आर्गनाईज़र कमेटी के क़ौसर अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के आलिम हज़रात छात्रों को इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि पढ़ाई व जाॅब की व्यस्तता के बीच किस तरह दीन के लिए वक्त निकाल कर पाबंदी के साथ नमाज़, तिलावत और दीगर नेक काम किए जा सकते हैं. इस दौरान हज़रत उस्मान अत्तारी, मुहम्मद शोएब, हाफ़िज़ कलीम अशरफ़, नूर आलम आदि छात्रों को दीन व दुनिया की कामयाबी के लिए दर्स देंगे. इज्तिमा में हल्क-ए-ज़िक्र, न्याज़ व सलातो सलाम होगा. अब्दुल रईस अंसारी, अमान, फ़रहान, आदि ने छात्रों से इज्तिमा को कामयाब बनाने की गुज़ारिश की है.

Join Us

 दीन-दुनिया की कामयाबी का दिया जाएगा दर्स
तालिब हुसैन
शहडोल. दीन की ख़िदमत के लिए समर्पित दावत-ए-इस्लामी
ने अब छात्रों को दीन से जोड़ने की मुहिम तेज़ कर दी है, जिसके तहत अब स्टूडेन्ट इज्तिमा आयोजित किए जा रहे हैं. इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गुरूवार 8 मई को शहडोल की रेलवे नूरी मस्जिद में रात नौ बजे से छात्रों का इज्तिमा होगी. आर्गनाईज़र कमेटी के क़ौसर अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के आलिम हज़रात छात्रों को इस बात के लिए प्रेरित करेंगे कि पढ़ाई व जाॅब की व्यस्तता के बीच किस तरह दीन के लिए वक्त निकाल कर पाबंदी के साथ नमाज़, तिलावत और दीगर नेक काम किए जा सकते हैं. इस दौरान हज़रत उस्मान अत्तारी, मुहम्मद शोएब, हाफ़िज़ कलीम अशरफ़, नूर आलम आदि छात्रों को दीन व दुनिया की कामयाबी के लिए दर्स देंगे. इज्तिमा में हल्क-ए-ज़िक्र, न्याज़ व सलातो सलाम होगा. अब्दुल रईस अंसारी, अमान, फ़रहान, आदि ने छात्रों से इज्तिमा को कामयाब बनाने की गुज़ारिश की है.

Previous articleगाली गलौज व मारपीट करने वाले आरोपीगणों को 06-06 माह का कारावास व 1000-1000 रुपए अर्थदंड
Next articleअंतर्राज्यीय ट्रांसमिशन लाइन में टावरों का मॉडिफिकेशन और शिफ्टिंग कार्य पूर्ण – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर