सीएम कार्यालय पीएचई मंत्री के आदेश पर नहीं लगा हेड पंप को ग्रामीण जनता ने जमकर किया प्रदर्शन

Join Us

ग्राम नांदनी व ग्राम कांकडख़ेड़ा में है भीषण जल संकट।
सी एम मॉनिट व पी एच ई मंत्री ने 1 माह पहले दिए थे निद्रेष अब तक ग्राम नांदनी व ग्राम कांकडख़ेड़ा में नही हुआ नलकूप खनन तो गुस्साए ग्रामिणों ने किया पंचायत भवन में जमकर किया प्रदर्षन।
विकासखण्ड कालापीपल के ग्राम नांदनी, ग्राम कांकडख़ेड़ा में फरवरी के महीने से ही जल संकट हो रहा है। ऐसी भीषण गर्मी में ग्रामीण जनता महिला, बुजुर्ग, बच्चे दिन भर पानी के लिए मषक्कत करते रहते है। 1-2 कि.मी. दूर कुए से पानी लाने को मजबूर है। कहीं पैदल, कही साईकिल से, कही मोटर साईकिल, कहीं बैलगाड़ी से पानी लाने को मजबूर है। ग्राम नांदनी में 7 हजार की जनसंख्या है, 15 हैण्डपंप स्थापित है, जल स्तर नीचे चले जाने के कारण सब सूख गए है। गांव में नल-जल योजना भी है परंतु पानी न होने के कारण बंद पड़ी है। गांव से बाहर एक टयूबवेल पंप है जिससे घंटा-दो घंटा के लिए पानी आता है जिससे ग्रामीण जनता की प्यास नही बूझ पाती है।
ऐसे ही ग्राम कांकडख़ेड़ा की जनसंख्या 2 हजार के लगभग है, 5 हैण्डपंप लगे हुए है परंतु सब सूखे पड़े है। ग्रामीण जनता गांव से 2-3 किमी. दूर कुए से पानी लाने को मजबूर है। दोनो गांवो में जलसंकट दूर करने हेतु दोनो गांवो के सरपंचों द्वारा समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री , मुख्य सिंचव, पी एच ई  मंत्री, प्रमुख सचिव व प्रमुख अभियंता लोस्वा यांत्रिकी विभाग भोपाल को 1 माह पूर्व ही आवेदन देकर ग्राम नांदनी में 7 हजार की जनसंख्या व बड़ा गांव होने के कारण 4 नलकूप खनन कराने एवं ग्राम कांकडख़ेड़ा मे 2 हजार से अधिक की जनसंख्या होने के कारण 2 नलकूप खनन कराने की मांग कर चुके है।
मुख्य मंत्री कार्यालय एवं पी एच ई मंत्री द्वारा भी 1 माह पूर्व दोनो गांवों में 6 नलकूप खनन कराने के निर्देष दिए जा चूके है। प्रमुख अभियंता लो.स्वा. यांत्रिकी विभाग भोपाल द्वारा भी दोनो गांवों में 6 नलकूप खनन कराने के लिखित निर्देष दिए जा चूके है।
जब सीएम कार्यालय एवं पी.एच.ई. मंत्री के दिए निर्देष के  एक माह बीत जाने के बाद भी नही किया नलकूप खनन तो ग्रामीण जनता ने गांव में रैली निकालकर पंचायत भवन के सामने किया जमकर प्रदर्षन।
इस मौके पर पूजा बाई राठौर, कमला बाई राठौर, कृष्णा मेवाड़ा, कांता बाई गोस्वामी , सीमा मेवाड़ा, जसमत सिंह, विक्रम मेवाड़ा, अरविंद मेवाड़ा, रामचरण, हरि प्रजापति, सोनू राठौर, राजाराम गोस्वामी, विषाल गोस्वामी दोना गांव में जल संकट दूर करने हेतु शीघ्र नलकूप खनन कराने की मांग को लेकर जमकर किया प्रदर्षन।

Previous articleजिला चिकित्सालय: ओपीडी पर्चे के नाम पर 10 रु. में बेच रहे अनधिकृत खाली कागज  
Next articleस्वसहायता समूहों द्वारा घर-घर जाकर परखी जा रही है पेयजल की गुणवत्ता