अस्पताल में ओपीडी कंप्यूटर बंद, कोरे कागज़ पर हाथ से लिखकर बना रहे पर्चे और ले रहे शुल्क
सीहोर| जिला अस्पताल, सीहोर में अनियमितताएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं| ओपीडी में बनने वाले अनधिकृत पर्चे के स्थान पर अब जिला अस्पताल में हाथ से लिखे हुए बिना प्रिंट के कोरे कागज़ के पर्चे लिखकर मरीजों को बांटे जा रहे हैं और जिनका शुल्क प्रति कागज़ 10 रुपये भी वसूला जा रहा है| शहर के युवा समाजसेवी उमेश ने बताया कि पर्चों पर न तो कोई अधिकृत सील लगे जा रही है और न ही शुल्क की किसी तरह की कोई पावती दी जा रही है| इस प्रकार की अव्यवस्था से न केवल भ्रष्टाचार के रास्ते खुलते हैं, बल्कि अग्रिम इलाज में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है| ऐसे पर्चों को अन्य दिवसों में स्वयं जिला चिकित्सालय भी मान्य करने से इनकार कर देता है| अस्पताल परिसर में भी ऐसा कोई पत्र प्रबंधन की ओर से चस्पा नहीं किया गया है, जिससे इन पर्चों को बनाने की वैद्यता ज्ञात हो सके|








